27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुलदीप यादव को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्यों टीम इंडिया से किया जाता है बाहर, सामने आई बड़ी वजह

Kuldeep Yadav : भारतीय टीम से किसी खिलाड़ी के लिए बाहर होना बेहद दर्दनाक होता है, क्योंकि इसके बाद दोबारा टीम इंडिया में वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाता है। जबकि टीम इंडिया में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को हर बार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी बाहर कर दिया जाता है। आखिर भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें टीम से अंदर-बाहर क्यों किया जाता है? इसके पीछे की वजह क्या है?  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Dec 2022, 12:14 PM IST

chinaman-bowler-kuldeep-yadav-indian-cricket-team-not-gets-enough-chances.jpg

कुलदीप यादव को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद क्यों टीम इंडिया से किया जाता है बाहर।

Kuldeep Yadav : भारतीय टीम में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को हर बार अच्छे प्रदर्शन के बाद भी बाहर कर दिया जाता है। यह वजह है कि साढ़े पांच साल पहले डेब्यू करने वाले कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए अभी तक महज 8 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि वह टीम के लिए कितना जरूरी हैं। कुलदीप यादव ने इस मैच में भारत की तरफ से सर्वाधिक 8 विकेट चटकाए। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी कुलदीप को टीम से अंदर-बाहर क्यों किया जाता है? कुलदीप यादव के साथ ही नाइंसाफी क्यों होती है? आइये जानते है इसके पीछे की वजह क्या है?

किसी भी खिलाड़ी के लिए भारतीय टीम से बाहर होना बेहद दर्दनाक होता है। इसके बाद दोबारा टीम इंडिया में वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाता है। क्योंकि एक से बढ़कर एक टैलेंटेड क्रिकेटर के चलते टीम इंडिया में सेलेक्शन में बड़ा कम्पटीशन होता है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट चटकाए और 40 रन भी बनाए हैं। इस मैच में कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला है।

शानदार रिकॉर्ड के बावजूद तरजीह नहीं

बता दें कि कुलदीप यादव ने भारत के लिए अभी तक खेले 8 टेस्ट मैच में 34 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने तीन बार पारी में 5 विकेट गिराने का कारनामा भी किया है, लेकिन इतने शानदार रिकॉर्ड के बाद भी कुलदीप यादव को रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के कारण टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा है। भारतीय टीम जब अपनी जमीन पर कोई टेस्ट मैच खेलती है, तब कुलदीप यादव को तीसरे स्पिनर के तौर प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है।

यह भी पढ़े - रेहान अहमद ने डेब्यू मैच में तोड़ा पैट कमिंस का ये बड़ा रिकॉर्ड

इस कारण बार-बार किया जाता है बाहर

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को तब शामिल किया जाता है, टीम को अपने घर में किसी टेस्ट मैच के लिए तीन स्पिनरों की आवश्यकता होती है। टेस्ट टीम में रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा के चलते ज्यादातर मौको पर कारण कुलदीप यादव की अनदेखी होती रही है। टी20 और एकदिवसीय मुकाबलों में भी अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल और रविंद्र जडेजा की वजह से कुलदीप को मौका नहीं दिया जाता है, क्योंकि कुलदीप की बल्लेबाजी क्षमता इन सभी खिलाड़ियों से कम है।

यह भी पढ़े - ईशान किशन ने धोनी के सिग्नेचर से ऊपर ऑटोग्राफ देने से किया इंकार

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग