एंडरसन को तीन विकेट
इससे पहले, अपने पिछले दिन मंगलवार के स्कोर तीन विकेट पर 244 रनों से आगे खेलने उतरी आस्ट्रेलिया 260 के कुलयोग पर कप्तान स्टीव स्मिथ (76) का विकेट खोया। टोम कुरान ने स्मिथ को बोल्ड किया। चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टुअर्ट ब्रॉड आस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने रहे। उन्होंने 278 के स्कोर पर शॉन मार्श (61) का विकेट लिया, जिसके बाद आस्ट्रेलिया की टीम कमजोर पड़ गई और नियमित रूप से उसके विकेट गिरते रहे और टीम की पारी 327 रनों पर समाप्त हो गई। इस पारी में ब्रॉड ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा, जेम्स एंडरसन को तीन और क्रिस वोक्स को दो सफलताएं मिली। कुरान ने भी एक विकेट लिया।