वॉर्नर का शतक
वॉर्नर ने इस पारी में 151 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाकर न केवल अपने करियर का 21वां टेस्ट शतक लगाया है, बल्कि उन्होंने टेस्ट करियर में 6,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वॉर्नर के आउट होने के बाद कप्तान स्मिथ और उस्मान ख्वाजा (17) टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे। हालांकि, ख्वाजा ज्यादा देर तक स्मिथ का साथ नहीं दे पाए और वह भी स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बेयर्सटो के हाथों लपके गए। ख्वाजा का विकेट गिरने के बाद स्मिथ का साथ देने आए मार्श ने दिन का खेल समाप्त होने तक कोई और विकेट गंवाए बिना 84 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम को 244 के स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए वोक्स, एंडरसन और ब्रॉड ने एक-एक विकेट लिए।