इस बातचीत में कपिल देव ने धार्मिक संगठन मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च आदि से सभी से अपील की कि वह इस विपदा में आर्थिक मदद के लिए आगे आएं। कपिल ने कहा कि हमारे पास इतने धार्मिक संगठन हैं, जिनके पास बहुत पैसा है। भक्त इतना चढ़ावा चढ़ाते हैं। वह पैसा जाता कहां है। उन्हें लगता है कि इस मुश्किल घड़ी में धार्मिक संगठनों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।