ये खिलाड़ी भी पाए गए थे संक्रमित
रोड सेफ्टी टूर्नामेंट के बाद ही सचिन 27 मार्च को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। सचिन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस सीरीज में खेलने गए तीन और भारतीय खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ और इरफान पठान शामिल हैं। ये तीनों प्लेयर फिलहाल होम क्वारंटीन हैंं। बता दें कि सचिन के अलावा उनके परिवार के अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।