
नई दिल्ली।कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018 के एलिमिनेटर मैच में आंद्रे रसेल की कप्तानी वाली जमैका तलहवास और क्रिस गेल की कप्तानी वाली सेंट किट्स के बीच मुकाबला था। जो भी टीम यह मैच गंवाती वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाती। क्वालीफ़ायर-1 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने त्रिनबागो नाईट राइडर्स को हराकर पहले ही फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में एक जगह बाकी है, गेल और रसेल के बीच हुए मुकाबले की विजेता टीम क्वालीफ़ायर-2 में नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। जो भी यह मैच जीतेगा वह फाइनल में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ खेलेगा। आइए जानते हैं जमैका तलहवास और सेंट किट्स के बीच किसने जीता मुकाबला।
जमैका तलहवास की बल्लेबाजी-
आंद्रे रसेल की कप्तानी वाली जमैका तलहवास ने एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुक्सान पर 191 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 63 गेंदों में 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। रॉस टेलर ने बनाए 33 और डेविड मिलर ने नाबाद 19 । कप्तान रसेल ने 6 गेंदों में 1 सिक्स की मदद से 10 रन बनाए। फेबियन एलन ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट झटका।
सेंट किट्स ने जीत लिया मैच-
गेल की कप्तानी वाली सेंट किट्स लगातार विकेट खोती रही लेकिन किसी तरह यह मैच 1 गेंद रहते 8 विकेट से जीत गई। गेल ने 30 गेंदों में 26 रनों की धीमी पारी खेली। एंटन डेविक ने 23 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। इसके बाद ब्रेंडन किंग ने 8 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 21 रनों की तेज पारी खेली। टीम को आखिरी ओवर में 15 रनों की दरकार थी और टीम 7 विकेट खो चुकी थी। आखिरी ओवर की पहली गेंद खाली गई, दूसरी पर कार्लोस ब्रैथवेट ने सिक्स लगाया, तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए, इसके बाद लगातार 3 वाइड गेंदें, फिर चौथी गेंद डॉट और एक गेंद वाइड, इसके बाद पांचवीं गेंद पर बेन कटिंग ने सिक्स लगाकर मैच जीत लिया। इश सोढ़ी ने 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल को कोई विकेट नहीं मिला।
अब इनके बीच फाइनल में पहुंचने की जंग-
सेंट किट्स और त्रिनबागो नाईट राइडर्स के बीच क्वालीफ़ायर-2 का मुकाबला 14 सितम्बर को खेला जाएगा। इस मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी वह गुयाना अमेजन वॉरियर्स के खिलाफ 16 सितम्बर को फाइनल मुकाबला खेलेगी।
Published on:
13 Sep 2018, 1:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.