3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 ओवर, 1 रन, 2 विकेट: मोहम्मद इरफान ने बनाया किफायती गेंदबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेल-लेविस को किया आउट

मोहम्मद इरफान ने सेंट कीट्स और नेविस के खिलाफ चार ओवर में तीन ओवर मेडन निकाले और एक रन दिया तथा दो विकेट भी अपने नाम किए।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Aug 27, 2018

नई दिल्ली। पिछले दो साल से पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने टी-20 क्रिकेट में सबसे किफायती चार ओवर फेंक कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 36 साल के इरफान ने यहां कैरीबियाई प्रीमियर लीग 2018 ( CPL ) में बारबाडोस ट्राइडेंटस की ओर से गेंदबाजी करते हुए शनिवार रात यह उपलब्धि हासिल की। इरफान ने सेंट कीट्स और नेविस के खिलाफ चार ओवर में तीन ओवर मेडन निकाले और एक रन दिया तथा दो विकेट भी अपने नाम किए।


बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड-
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान ने चार ओवरों की 24 गेंदों में से 23 गेंदें खाली निकाली। हालांकि उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर एक रन खर्चा। यह किसी भी T20 मुकाबले में सबसे किफायती गेंदबाजी स्पेल है। उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस कैसे दिग्गज बल्लेबाजों को आउट भी किया। उन्होंने चेस करने उतरी सेंट कीट्स और नेविस को पहली ही गेंद पर क्रिस गेल के रूप में झटका दिया इसके बाद एविन लेविस को 7 रन के स्कोर पर आउट कर दूसरा झटका दिया।


टीम को करना पड़ा हार का सामना-
हालांकि इरफान की इस सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बावजूद उनकी टीम बारबाडोस ट्राइडेंटस को हार का सामना करना पड़ा। बारबाडोस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जेसन होल्डर के 54 की बदौलत 20 ओवर में 147 रन बनाए, जिसे कीट्स की टीम ने ब्रैंडन किंग के 60 की बदौलत 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। ब्रेंडन किंग ने 49 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके जड़े। सेंट कीट्स और नेविस के लिए बेन कटिंग का प्रदर्शन शानदार रहा, उन्होंने पहले 2 विकेट झटके इसके बाद बल्लेबाजी में 21 गेंदों में नाबाद 29 रन भी बनाए।


इरफान का अंतर्राष्ट्रीय टी-20 करियर-
इरफान ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक 20 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 18 रन पर दो विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।

Story Loader