अगले 12 महीनों में काफी चुनौतियां आने वाली हैं
पूर्व विकेटकीपर ने कहा, "अगले 12 महीनों में इस टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। न सिर्फ दर्शकों, प्रशंसकों का विश्वास जीतने में बल्कि खिलाड़ियों को बनाने में भी। इसमें काफी चुनौतियां आने वाली हैं।"गिलक्रिस्ट ने माना है कि यह टीम के लिए सही समय नहीं है और ऐसे में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा, "अगर टीम को वापस शीर्ष पर वापस आना है तो कप्तान, सीनियर खिलाड़ियों को आगे आना होगा। उम्मीद है कि हम दोबारा पुरानी स्थिति को पा सकेंगे और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल सकेंगे।"