वर्ल्ड कप 2023 का आगाज कल 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला उद्घघाटन मुकाबला पिछली बार की विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। कीवी टीम के स्टार तेज गेंदबाज टिम साउदी भी वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। हालांकि वह अपनी चोट के कारण देरी पहुंचे हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम पिछले सप्ताह ही पहुंच गई थी। टिम साउदी ने टीम से जुड़ने के बाद बताया कि वर्ल्ड कप 2023 में खेलने के लिए डॉक्टरों ने उनके अंगूठे की चोट की रिकवरी के लिए स्क्रू और एक प्लेट लगाई है।