2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी ने खोला राज, IPL फाइनल से पहले 5 सेकेंड के लिए हुई थी CSK की टीम मीटिंग

चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल बाद आईपीएल में वापसी करते हुए खिताब पर तीसरी बार कब्जा जमाया था, तीनो ही बार उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:15 AM IST

CHENNAI SUPER KINGS

धोनी ने खोला राज, IPL फाइनल से पहले CSK की मीटिंग में क्या हुआ था

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का बोलबाला रहा और उन्होंने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेसिंग रूम में एक स्थिरता होती है, इसी के चलते उनकी टीम पिछले महीने तीसरा आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब रही। ऐसे टूर्नामेंट में जहां सभी टीमें एक-एक बॉल पर चर्चा करती हैं वहीं चेन्नई सुपर किंग्स अपने खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देती है। आप एक स्कूल के मैच में भी यह पाएंगे कि कोच एक रणनीति तैयार करता है, कप्तान टीम का मनोबल बढ़ाने के लिए स्पीच देता है और सभी ऐसा कुछ करना चाहते हैं की टीम अच्छा प्रदर्शन कर सके। धोनी ने भी बताया कि उन्होंने मैच से पहले क्या कुछ किया था, सच माने तो आप उनकी बात सुनकर चौक जाएंगे।


IPL फाइनल से पहले CSK की मीटिंग में क्या हुआ था
अगर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बातों पर भरोसा किया जाए तो उनकी टीम ने खिताब के लिए हुए मैच से पहले केवल 5 सेकेंड की मीटिंग की थी। सोमवार को धोनी ने एक इवेंट में बताया कि "हमारी टीम बहुत रिलैक्स्ड थी, हमें पता था कि हमें टूर्नामेंट के दौरान क्या चीजे करनी हैं। टीम के सभी लोग अपने रोल और अपनी जिम्मेदारी से वाकिफ थे। तो ऐसे में हमने उस चीज पर ध्यान दिया जिसपे(खेल) ध्यान देने की ज्यादा जरुरत रहती है।" धोनी ने फाइनल मैच से पहले हुई मीटिंग के बारे में बताया "मैच से पहले जो हमारी मीटिंग हुई थी, वह केवल 5 सेकेंड की थी। फ्लेमिंग ऐसे थे कि 'जाओ, जीत के आओ लड़कों' और मीटिंग खत्म हो गई।"


धोनी ने बताया वह क्यों जीतते हैं IPL
चेन्नई की टीम का आईपीएल नीलामी के बाद काफी मजाक उड़ाया गया था कि यह उम्रदराज खिलाड़ियों की टीम है। लेकिन उनकी टीम ने 2 साल के बाद वापसी कर अपने उन्ही उम्रदराज खिलाड़ियों के दम पर खिताब पर कब्जा जमाया। कप्तान धोनी ने खुद भी कई शानदार परियां खेली, इतनी बेहतर पारियां जो शायद उन्होंने अपने पूरे करियर में नहीं खेली थी। कप्तान धोनी के हिसाब से उनकी टीम हर आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन इसी लिए कर पाती है क्योंकि उनकी टीम ज्यादा मीटिंग नहीं करती है। उनके हिसाब से उनकी टीम मीटिंग इसलिए नहीं करती है क्योंकि सभी खिलाड़ी एक दूसरे के साथ लम्बे वख्त से खेल रहे हैं। उनके हिसाब से सभी परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं, सब जानते हैं कि उनको मैच जीतने के लिए क्या करना है, इसमें कोई राकेट साइंस नहीं है।


CSK ने जीता था तीसरा खिताब
दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन के शानदार शतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर आईपीएल के 11वें संस्करण का खिताब अपने नाम किया था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे। चेन्नई ने यह लक्ष्य 18.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स का यह तीसरा खिताब था।