धोनी ने 2008 में आईपीएल शुरू होने के बाद से 212 मैचों में सीएसके का नेतृत्व किया, 128 मैच जीते जबकि 82 मैच हारे। 2024 आईपीएल की पूर्व संध्या पर सीएसके के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया और गायकवाड़ को बागडोर सौंप दी, जो 2019 से फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। धोनी ने कहा, "आपको आगे की तस्वीर को देखना होगा। ज्यादातर ऐसा होता है कि जो बल्लेबाज आपकी मुख्य टीम का हिस्सा होते हैं और आपके लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं, वे ऐसे होते हैं जिन पर आप लंबे समय तक भरोसा कर सकते हैं। गेंदबाजों, खासकर तेज गेंदबाजों के साथ, चोट लगने की प्रवृत्ति हमेशा बनी रहती है।''