2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बढ़ी मुश्किलें, दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की परेशानियां बढ़ गई हैं। टूर्नामेंट में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम के 2 सदस्य कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 26 Jul 2022, 8:59 PM IST

indian_women_cricket_team.jpg

Indian Women Cricket Team

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने जा रही हैं। इस बार इन खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। वहीं इस बड़े टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की परेशानियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी कोरोना से ग्रसित हो गए हैं जिस वजह से यह दो खिलाड़ी टीम इंडिया के नहीं जा पाए हैं। बता दें कि बीते रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम बर्मिंघम पहुंच चुकी है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और उप कप्तानी स्मृति मंधाना करती हुई नजर आएंगी

BCCI ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इन दो महिला खिलाड़ियों के कोविड से ग्रसित होने की सूचना दी है। बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम शुरू से पहले राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (NCA) बेंगलुरु में ट्रेनिंग की थी। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक जब तक यह खिलाड़ी स्वस्थ नहीं हो जाते इन खिलाड़ियों को टीम के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। हालांकि यह दोनों खिलाड़ी कौन है, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : IND vs WI, 3rd ODI जानिए वनडे में कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट

बता दें कि राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम का कॉमनवेल्थ में पहला मुकाबला शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा, जबकि 31 जुलाई को दूसरा मुकाबला पड़ोसी पाकिस्तान के साथ होगा। वहीं अंतिम लीग मुकाबला बारबाडोस के खिलाफ 3 अगस्त को एजबेस्टन मैदान में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : 2018 के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 4 बल्लेबाज

India women's cricket team for CWG:

Harmanpreet Kaur (C), Smriti Mandhana (VC), Shafali Verma, S. Meghana, Taniyaa Sapna Bhatia (Wk), Yastika Bhatia (Wk), Deepti Sharma, Rajeshwari Gayakwad, Pooja Vastrakar, Meghna Singh, Renuka Thakur, Jemimah Rodrigues, Radha Yadav, Harleen Deol, Sneh Rana. Standby players: Simran Dil Bahadur, Richa Ghosh, Poonam Yadav.