6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉन दाऊद इब्राहिम मारा गया! पाकिस्तान में समधी जावेद मियांदाद परिवार समेत हाउस अरेस्ट

Dawood Ibrahim Poisoned: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान के एक अस्‍पताल में दाऊद किडनी की गंभीर बीमारी का इलाज करा रहा था। इसी दौरान उसे जहर दे दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Dec 2023, 12:57 PM IST

dawood_ibrahim_poisoned.jpg

Dawood Ibrahim Poisoned: पाकिस्तान में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर हत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दाऊद करांची के एक अस्‍पताल में किडनी की गंभीर बीमारी का इलाज करा रहा था। इसी दौरान शुक्रवार की रात अस्पताल में भर्ती दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया। इस खबर के बाद पाकिस्‍तान के शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस वारदात के बाद दाऊद इब्राहिम के समधी और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद को परिवार के साथ घर में नजरबंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई है। हालांकि अभी तक दाऊद की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया में भारत के मोस्ट वॉन्टेड दाऊद इब्राहिम की जहर देकर हत्या की खबर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि दाऊद इब्राहिम किडनी की गंभीर बीमारी से पीडि़त था और कराची के मुमताज नामक अस्‍पताल में कुछ समय से इलाज कर रहा था। इसी बीच शुक्रवार की शाम अस्पताल में भर्ती दाऊद को जहर देकर मार दिया गया।

सोशल प्‍लेटफॉर्म हुए ठप

दाऊद इब्राहिम की मौत के बाद उनके समधी और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद को घर में नजरबंद करने की खबर भी पाकिस्‍तानी मीडिया की सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान के कराची और लाहौर समेत कई शहरों में एक्‍स, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भी ठप किया गया है।

यह भी पढ़ें : भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाउद की मौत! पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किया कंफर्म