13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युजवेंद्र और धनश्री वर्मा के रिश्तों में आई खटास!, पत्नी ने नाम के पीछे से हटाया हल सरनेम

धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से चहल का सरनेम हटा दिया है। पहले इंस्टाग्राम पर धनश्री का यूजरनेम धनश्री वर्मा चहल के नाम से था। लेकिन अचानक उन्होंने अपने नाम के पीछे से चहल हटाकर सभी को चौंका दिया है।

2 min read
Google source verification
chahal_dha.png

धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से चहल का सरनेम हटा दिया है।

Yuzvendra Chahal wife Dhanashree: भारतीय टीम के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल इन दिनों ब्रेक पर हैं। उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। चयनकर्ताओं ने उन्हें एशिया कप 2022 से पहले आराम दिया है। चहल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी पत्नी और यूट्यूबर धनश्री वर्मा के साथ रील्स शेयर करते रहते हैं। लेकिन अचानक धनश्री ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद चहल और धनश्री के फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है।

दरअसल धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम यूजरनेम से चहल का सरनेम हटा दिया है। पहले इंस्टाग्राम पर धनश्री का यूजरनेम धनश्री वर्मा चहल के नाम से था। लेकिन अचानक उन्होंने अपने नाम के पीछे से चहल हटाकर सभी को चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें: 'भरे कमरे में अकेला महसूस करता था; मेंटल हेल्थ पर विराट कोहली का भावुक बयान

इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेटर ने भी एक स्टोरी शेयर कि है और उसमें लिखा है कि नई जिंदगी शुरू हो रही है। उनके इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोग उनकी तस्वीरों में कमेन्ट कर इसके बारे में पूछ भी रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ' क्या सच में आप दोनों अलग हो रहे हो? अब रील कौन बनाएगा?' एक अन्य यूजर ने लिखा, ' अरे ऐसे कैस। कह दो कि ये झूठ है। बता दें युजवेंद्र और धनश्री 22 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की मुलाक़ात कोरोना लॉकडाउन के समय ऑनलाइन क्लास के दौरान हुई थी।

यह भी पढ़ें: 'भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, ऐसी है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

चहल ने डांस सीखने के लिए धनश्री वर्मा की क्लास ज्वॉइन की थी, यही से ही इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। धनश्री वर्मा डांस कोरियोग्राफर और एक डेंटिस्ट भी हैं। हाल ही में चहल इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे में गई टीम इंडिया का हिस्सा थे। इन दोनों ही जगह धनश्री उनके साथ गईं थी।