3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी के हेलमेट पर क्यों नहीं होता है तिरंगा? वजह जानकर माही के लिए और बढ़ जाएगा प्यार

टीम के साथी खिलाड़ियों से इतर महेंद्र सिंह धोनी के हेलमेट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नहीं होता है। जानें इसके पीछे की वजह ...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Mar 2018, 3:16 PM IST

DHONI

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के हेलमेट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के लोगो के साथ-साथ तिरंगा भी होता है। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के हेलमेट पर तिरंगा नहीं होता है। मैच देखते समय कई दर्शकों के मन में यह सवाल उठता रहा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? आखिर क्यों महेंद्र सिंह धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा को स्थान नहीं देते जबकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का लोगो अन्य खिलाड़ियों की तरह उनके हेलमेट पर भी लगा ही होता है। अब इसके पीछे की वजह का खुलासा हो गया है। इस खुलासे को जानने के बाद क्रिकेट प्रंशसकों के मन में धोनी के प्रति इज्जत और बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें- कप्तान बनाए गए थे आर अश्विन, अब चोट के कारण पूरी सीरीज से हुए बाहर

धोनी का मामला है अलग-
विराट कोहली , रोहित शर्मा, शिखर धवन या अन्य क्रिकेटरों से माही का मामला अलग है। धोनी एक बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपर भी है। आपने अक्सर देखा होगा कि विकेटकीपिंग के दौरान जब स्पिनर की बारी आती है तो धोनी अपना हेलमेट खोल कर जमीन पर रख देते हैं। साथ ही धोनी बल्लेबाजी के दौरान भी ऐसा ही करते हैं।

ये भी पढ़ें - पिता सचिन की सलाह मान कर अर्जुन ने करियर से जुड़ा लिया अहम फैसला

जानें क्या है वो वजह -
धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा इस कारण नहीं लगाते, ताकि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं हो सके। जमीन पर रखने की वजह से तिरंगे का अपमान ना हो, इस कारण से धोनी अपने हेलमेट पर ध्वज नहीं लगाते हैं। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति इसी सम्मान भाव के कारण धोनी ऐसा करते हैं। गौरतलब हो कि धोनी को शुरू से ही इंडियन आर्मी से भी गहरा लगाव है। वे क्रिकेटर बनने से पहले आर्मी से ही जुड़ना चाहते थे। अभी वे एक क्रिकेटर के साथ-साथ इंडियन आर्मी में भी जुड़े हैं।