
MS Dhoni
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। हालांकि अभी वे आईपीएल में खेल रहे हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कहा है कि भविष्य में धोनी कोचिंग के क्षेत्र में उतरे सकते हैं। कनेरिया का कहना है कि धोनी भविष्य में कमेंट्री की जगह कोचिंक को तरजीह देंगे। एक यूट्यूब चैनल पर कनेरिया ने कहा कि धोनी अपनी दूसरी पारी के लिए कोचिंग को विकल्प के रूप में चुनेंगे। हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई। यूट्यूब चैनल पर कनेरिया ने कहा कि उन्हें लगता है कि निश्चित रूप से धोनी एक नया करियर शुरू करेंगे।
एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं
महेन्द्र सिंह धोनी और दानिश कनेरिया एक दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं। वर्ष 2006 में जब टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर गई थी तो दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेले थे। इस मैच में कनेरिया के एक ओवर में धोनी ने काफी रन बटोरे थे। हाल ही कनेरिया से यूट्यूब चैनल पर पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि धोनी अपनी दूसरी पारी के लिए कौनसा विकल्प चुनेंगे। इस पर कनेरिया ने जवाब देते हुए कहा कि धोनी कोच बनकर मैदान पर उतरेंगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया सन्यास
महेन्द्र सिंह धोनी ने पिछले साल अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। धोनी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच वर्ष 2019 में खेला था। 2019 के वर्ल्ड कप में धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेले थे। इस मैच में टीम इंडिया हार गई थी। टीम इंडिया के लिए यह धोनी का आखिरी मैच था। हालांकि धोनी आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं। आईपीएल 2021 में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया था।
धोनी ने घटाया वजन
कोरोना की वजह से आईपीएल 2021 को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। वहीं अब इसके बचे हुए मैच सितंबर—अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे। यहां चार प्ले-ऑफ सहित शेष 31 मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं आईपीएल के बचे हुए मैचों से पहले धोनी ने अपना वजन घटाया है। हाल ही धोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें उनका नया लुक नजर आ रहा था। धोनी का यह नया रूप देखकर फैंस भी हैरान रह गए। हाल ही में उन्होंने अपना 40 जन्मदिन भी मानाया था।
Updated on:
24 Jul 2021, 2:20 PM IST
Published on:
24 Jul 2021, 1:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.