दिल्ली प्रीमियर लीग में कुल 520 खिलाड़ियों की बोली लगी, जिनमें सिमरजीत सिंह को सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर उभरे, जिन्हें सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 39 लाख रुपए में टीम संग जोड़ा। इसके बाद साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिग्वेश राठी को 38 लाख रुपए में शामिल किया, जबकि नीतीश राणा 34 लाख रुपए में वेस्ट दिल्ली लायंस और प्रिंस यादव न्यू दिल्ली टाइगर्स के लिए 33 लाख रुपए में शामिल किए गए।