इंडिया ब्लू ने खड़ा किया था पहाड़ जैसा स्कोर-
इंडिया ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था, इसके बाद बल्लेबाजों ने कप्तान के इस निर्णय को सही साबित करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था। हिमाचल प्रदेश के निखिल गंगटा ने शानदार 130 रनों की पारी खेली थी, अनमोलप्रीत ने 96 रनों की, स्वप्निल सिंह ने 69 रनों की और रिकी भुई ने 60 रनों की पारी खेल टीम को 541 रनों के स्कोर तक पहुंचाया था। इंडिया रेड के लिए परवेज रसूल ने 4 विकेट झटके थे।