महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग में चेन्नई सुपरकिंग्स 2010, 2011 और 2018 में तीन बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। मबांग्वा से बातचीत के दौरान ब्रावो ने कहा कि उनका मानना है कि सीएसके की सफलता का पूरा श्रेय धोनी और फ्लेमिंग को जाता है। टीम मालिक भी इन दोनों पर पूरा भरोसा करते हैं। यही कारण है कि जब भी टीम में कोई फैसला लिया जाता है, तो कोई भी बाहर का व्यक्ति दखल नहीं देता।