29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट के लिए पुरानी पिच के इस्तेमाल पर ईसीबी ने मांगी माफी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम करीब सात बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। ब्रिस्टल की जिस पिच पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना इंग्लैंड के साथ अपना टेस्ट मैच खेलना है, वो नई होने के बजाए पुरानी पिच है और साथ ही वो फ्रेश पिच नहीं बल्कि एक यूज्ड पिच है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Jun 2021, 3:32 PM IST

ecb.png

भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच बुधवार से यहां शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए जिस पिच का इस्तेमाल होना है, वह पिच नई नहीं पुरानी है और पहले ही इस्तेमाल की जा चुकी है। इस पिच पर पांच दिन पहले ही ग्लूसेस्टरशायर और ससेक्स के बीच टी 20 ब्लास्ट का मैच खेला गया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम करीब सात बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी। ब्रिस्टल की जिस पिच पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना इंग्लैंड के साथ अपना टेस्ट मैच खेलना है, वो नई होने के बजाए पुरानी पिच है और साथ ही वो फ्रेश पिच नहीं बल्कि एक यूज्ड पिच है।

ईसीबी ने मांगी माफी
हालांकि अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसके लिए आधिकारिक रूप से माफी मांग ली है। ईसीबी ने कहा,'हम सभी इस बात से निराश हैं कि भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए विकेट पर 37 ओवर खेले गए थे। हम जानते हैं कि इंग्लैंड की महिलाएं नई विकेट की हकदार हैं और हमें खेद है कि हम इस उदाहरण में इसे उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे।' इसी पिच पर शुक्रवार को ससेक्स और ग्लूसेस्टरशायर के बीच मैच खेला गया था, जिसमें ससेक्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीटर नाइट ने कहा है कि इस्तेमाल की गई पिच पर खेलना सही नहीं है।

यह भी पढ़ें— धोनी के टिप्स से मिली महिला क्रिकेटर इंद्राणी को सफलता, अब इंग्लैंड दौरे पर आजमाएंगी उनके टिप्स

टेस्ट मैच की आदर्श पिच नहीं
हीटर नाइट ने कहा," मैंने पिच देखी है, ये एक प्रयोग में लाई गई विकेट है। इस पिच का इस्तेमाल पिछले हफ्ते ग्लूसेस्टरशर टी20 मैच के लिए किया गया था, जो मैं समझती हूं कि कहीं से भी टेस्ट मैच की आदर्श पिच नहीं है। हम चाहते थे कि हमें फ्रेश पिच खेलने को मिलेगी। अब मुझे नहीं पता कि जो पिच मिली है, वो किस तरह का व्यवहार करेगी।' हालांकि भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने इस मामले पर चुप रहना ही बेहतर समझा।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अजमल बोले-अश्विन को प्लानिंग के तहत कुछ समय क्रिकेट से दूर रखा गया

मिताली राज ने कही ये बात
उन्होंने कहा, हम यहां एक मैच खेलने के लिए आए हैं। हमें जो भी स्ट्रिप मिलती है, हम कोशिश करते हैं और उसका परिणाम प्राप्त करते हैं। यह हमारा विचार है। चाहे वह एक इस्तेमाल किया हुआ विकेट हो या ताजा विकेट.. खिलाड़ियों के रूप में, और एक कप्तान के रूप में मैं निश्चित रूप से चाहती हूं कि मेरी टीम को एक परिणाम मिले और इसके लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम उसी के अनुसार अपनी रणनीति बनाएं।"