29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs NZ: फिर आयी Jonny Bairstow की आंधी और उड़ गया न्यूजीलैंड, 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने किया क्लीन स्वीप

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला भी इंग्लैंड ने 7 विकेट से अपने नाम कर, सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। इस मैच में इंग्लैंड के Jonny Bairstow ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जमाया, जो इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 27 Jun 2022, 9:26 PM IST

eng_vs_nz_3rd_test.jpg

ENG vs NZ 3rd Test

ENG vs NZ 3rd Test Result: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खत्म हुआ जब इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड की तरफ से क्लीन स्वीप करने में जो रूट (Joe Root) और जॉनी बेयरस्टो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन जॉनी बेयरस्टो ( Jonny Bairstow ) का तूफान देखने को मिला। उन्होंने इस मैच में 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया जो इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है

तीसरे टेस्ट मैच में जो रूट ने 86 और जॉनी बेयरस्टो ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जो रूट को शानदार प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया तो वहीं इस मैच में जैक लीच को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। साथ ही न्यूजीलैंड के डेरी मिचेल को भी संयुक्त रूप से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया।

यह भी पढ़ें - India vs Ireland: पहले टी20 मुकाबले में आयरिश खिलाड़ी पर फिदा हुए Hardik Pandya, कहा IPL कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है

टेस्ट मैच के आखिरी दिन बारिश होने के कारण पहले सत्र का खेल न हो सका। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 296 रनों की जरूरत थी और इंग्लैंड की तरफ से पूर्व कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने चौथे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी कर मैच को इंग्लैंड की झोली में डाल दिया। इसके अलावा इंग्लैंड की तरफ से ओली पोप ने भी 82 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले इंग्लैंड ने लॉर्ड्स और नॉटिंघम टेस्ट में भी न्यूजीलैंड को पांच-पांच विकेट से हराया था और आज 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है।

यह भी पढ़ें - Ireland के खिलाफ Bhuvneshwar Kumar ने रचा इतिहास, बने Powerplay में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज