17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs AUS 2024, 5th ODI: हैरी ब्रुक ने इस मामले में विराट कोहली और धोनी को पीछे छोड़ा

हैरी ब्रुक ने 52 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 72 रन बनाए। इस पारी के बावजूद इंग्लैंड की पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें वनडे मैच में 49.2 ओवर में 309 रन ही बना सकी।

less than 1 minute read
Google source verification

ENG vs AUS 2024, 5th ODI: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने रविवार को ब्रिस्टल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिग्गज भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, हैरी ब्रुक ने 52 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के की मदद से 72 रन बनाए। इस पारी के बावजूद इंग्लैंड की पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें वनडे मैच में 49.2 ओवर में 309 रन ही बना सकी। इस अर्द्धशतकीय पारी से हैरी ब्रुक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में एमएस धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान

312 रन - हैरी ब्रुक (इंग्लैंड, 2024)

310 रन- विराट कोहली (भारत, 2019)

285 रन- एमएस धोनी (भारत, 2009)

278 रन- इयोन मोर्गन ( इंग्लैंड, 2015)

276 रन- बाबर आजम (पाकिस्तान, 2022)

यह भी पढ़ेंः Ind vs Ban 2nd, Day 3: मैदान गीला होने के चलते तीसरे दिन का खेल रद्द, ड्रॉ की ओर कानपुर टेस्ट