ENG vs IND 2nd Test: भारत-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसके तीसरे दिन इंग्लैंड के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड' दर्ज हो गया। इंग्लैंड के 148 वर्षों के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब इस टीम के लिए एक ही पारी में दो खिलाड़ियों ने 150+ रन बनाए, लेकिन टीम सिर्फ 407 रन पर ऑलआउट हो गई।