सुरिंदर खन्ना ने कहा, "हमारे पास ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है, जो पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ बैटिंग कर सके। पिच पर एक बार जम जाने के बाद, शायद जडेजा और रन बना सकते थे। मुझे लगता है कि जडेजा सोच रहे होंगे कि वह और स्ट्रोक लगा सकते थे। जब गेंद सॉफ्ट हो जाएगी, बुमराह, सिराज रन नहीं बना पाएंगे। आपको मैच जीतना होगा और हीरो बनना होगा। लोग इस नाबाद पारी को भूल जाएंगे।" भारत अब एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 1-2 से पीछे है। उसके सामने सीरीज जीतने की कठिन चुनौती है।