मैच से पहले जहां उम्मीद की जा रही थी कि इंग्लैंड के बॉलर्स के सामने स्कॉटिश बल्लेबाज ढेर हो जाएंगे, हुआ उसके बिल्कुल उलट और 10 ओवर की गेंदबाजी के बावजूद उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। जोफ्रा आर्चर ने 2 ओवर में 12 रन दिए तो मार्क वुड ने 2 ओवर में 11 रन खर्च किए। माईन अली ने 2 में 15, क्रिस जॉर्डन ने 2 में 24 और आदिल रशिद ने 2 ओवर में 26 रन खर्च किए।