ENG vs SL 3rd Test: इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट में शतक जड़ते हुए एक महारिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ओली पोप का टेस्ट क्रिकेट में ये 7वां शतक है। इस शतक के साथ ही अब वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ टेस्ट शतक जड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट से पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं।