इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी
इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 28 रन पर तीन विकेट और अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे आफ स्पिनर डोमिनिक बेस ने 33 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जेम्स एंडरसन को 35 रन पर दो विकेट और सैम कुरेन तथा क्रिस वोक्स को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले, मेजबान इंग्लैंड ने सुबह सात विकेट पर 302 रन से आगे खेलना शुरू किया। जॉस बटलर ने 34 और सैम कुरेन ने अपनी पारी को 16 रन से आगे बढ़ाया। इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन 61 रन और जोड़कर 363 रन पर आलआउट हो गई। कुरेन ने 38 गेंदों पर चार चौकों मदद से 20 रन का योगदान दिया। उनका विकेट टीम के 319 के स्कोर पर गिरा। मेजबान टीम ने इसके बाद 344 के स्कोर पर स्टुअर्ट ब्रॉड (2) के रूप में अपना नौंवा और 363 के स्कोर पर जेम्स एंडरसन (5) के रूप में अपना आखिरी विकेट खोया।