फवाद का अंतर्राष्ट्रीय करियर
32 साल के फवाद ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 3 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 6 इनिंग्स में बल्लेबाजी करते हुए 250 रन बनाए हैं, इसमें एक शतक भी शामिल है।उन्होंने पाकिस्तान के लिए 38 वनडे मैच भी खेले हैं जिसमे उन्होंने 40 की औसत से 966 रन बनाए हैं। वनडे मे वह 6 अर्धशतक व 1 शतक बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने T20 क्रिकेट में 24 मैच खेले हैं। फवाद उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों मे से हैं जिन्होंने छोटी उम्र मे सभी को प्रभावित किया लेकिन आगे लम्बा नहीं खेल सके। पाकिस्तान के लिए अंडर 19 टीम के सदस्य रहे थे फवाद।