29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले टीम इंडिया के क्रिकेटर जल्द ही क्वारंटीन के लिए मुंबई में हो सकते हैं एकत्र

इंग्लैंड जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य 19 या 24 मई को क्वारंटीन में रहने के लिए मुंबई में एकत्र हो सकते हैं। बता दें कि टीम इंडिया को चार्टर प्लेन से जो जून को इंग्लैंड रवाना होना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 May 2021, 1:19 PM IST

team_india.png

वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम को जल्द ही इंग्लैंड रवाना होना है। वहीं बीसीसीआई ने टीम में शालिम सभी खिलाड़ियों को स्पष्ट कह दिया है कि जो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा, उसे इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य 19 या 24 मई को क्वारंटीन में रहने के लिए मुंबई में एकत्र हो सकते हैं। बता दें कि टीम इंडिया को चार्टर प्लेन से जो जून को इंग्लैंड रवाना होना है। इससे पहले टीम को क्वारंटीन में रहना होगा।

मुंबई पहुंचकर होटल में रहना होगा क्वारंटीन
ऐसी चर्चा थी कि खिलाड़ी 19 मुंबई को मुंबई पहुंचकर दो सप्ताह का क्वारंटीन पीरियड पूरा करेंगे। लेकिन समझा जाता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस बात का भी विकल्प दे रहा है कि खिलाड़ी 24 मई को मुंबई आकर होटल में एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहें। रिपोर्ट के अनुसार, दो तारीखों पर चर्चा की गई है और इस बाबत अंतिम निर्णय अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा। टीम को चार्टर प्लेन से रवाना होना है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों के घरों में टेस्टिंग की व्यवस्था करवा सकता है।

यह भी पढ़ें— कोरोना की वजह से श्रीलंका और भारत के बीच होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज पर खतरा!

इंग्लैंड पहुंचने पर भी रहना होगा 10 दिन क्वारंटीन
बता दें कि कोरोना से प्रभावित होने की वजह से इंग्लैंड ने भारत को रेड लिस्ट में रखा है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों और स्टाफ को इंग्लैंड पहुंचने पर भी 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। क्वारंटीन में रहने के दौरान उनके कोरोना टेस्ट भी किए जाएंगे। क्वारंटीन पीरियड पूरा करने और टेस्ट पास करने के बाद विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले को देखते हुए चार दिन तक अभ्यास करने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें— पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बताई जल्दी सन्यास लेने की वजह,कहा-बहुत भयावह दास्तां

अभ्यास मैच नहीं होगा
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के बाद टीम एक महीने से अधिक समय तक बिना किसी मुकाबले के वहां रहेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चार अगस्त से होनी है। योजना के अनुसार, टीम दो चार दिवसीय इंट्रा टीम मुकाबले खेलेगी और कोरोना प्रतिबंधों के चलते वह काउंटी टीम के साथ अभ्यास मैच नहीं खेल सकेगी। मुकाबले के लिए आयोजन स्थल की घोषणा जल्द की जाएगी।