scriptइंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 50 ओवर में जड़े 498 रन, बनाया सबसे बड़ा स्कोर | Patrika News

इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 50 ओवर में जड़े 498 रन, बनाया सबसे बड़ा स्कोर

locationनई दिल्लीPublished: Jun 17, 2022 06:49:47 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

इंग्लैंड की टीम ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। 50 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड की टीम ने अपना ही रिकॉर्ड इस बार तोड़ा।

 England create History  New highest team score in ODI format

बटलर की तूफानी पारी

इंग्लैंड और नीदरलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और ये फैसला उनके कप्तान का गलत रहा। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ताबड़तोड़ 498 रन बना दिए। इंग्लैंड ने इस स्कोर के साथ कई रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिए है।

जोश बटलर ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इंग्लैंड की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े। फ्लिप शॉल्ट ने 93 गेंदों में 122 रन बनाए। डेविड मलान ने 109 गेंदों में 125 रन बनाए। यहां तक तो ठीक है लेकिन इस बाद जोश बटलर और लिविंगस्टोन ने जो किया वो अदभुत था। बटलर ने 70 गेंदों में 162 रन बनाए। उन्होंने 14 सिक्स और 7 चौके अपनी इस पारी में लगाए। लिविंगस्टोन ने 22 गेंदों में 66 रनों की जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने छह सिक्स और छह चौके लगाए। नीदरलैंड के गेंदबाज इन दोनों के सामने बेबस नजर आए। नीदरलैंड के सभी गेंदबाजों की इस बार जमकर धुलाई हुई। नीदरलैंड के गेंदबाज फिलिप ने दस ओवर में 108 रन दिए।

ये भी पढ़ें- IND vs SA 4th T20: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये दो खिलाड़ी, रफ्तार के सौदागर का होगा डेब्यू

इंग्लैंड ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसका श्रेय पूरी तरह से जोश बटलर को दिया जाता है। बदलर ने इस बार कभी ना भूलने वाली पारी खेली। वैसे इससे पहले भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम ही था। इंग्लैंड ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 481 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड का ही नाम था।

ये भी पढ़ें- 11 खिलाड़ियों के साथ Rohit Sharma का इंग्लैंड नहीं पहुंचने का कारण सामने आया, चौंकाने वाला खुलासा
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1537784888799023104?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो