29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या वेस्‍टइंडीज के बाद अब इंग्‍लैंड भी नहीं खेलेगी चैंपियंस ट्रॉफी, आईसीसी के इस नियम से सहमे अंग्रेज

वेस्‍टइंडीज के बाद अब इंग्‍लैंड की टीम पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी के नियम के तहत टॉप 7 पर रहने वाली टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्‍वालीफाई करेंगी। मौजूदा समय में इंग्‍लैंड की टीम 10वें पायदान पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Oct 2023, 12:53 PM IST

england-cricket-team.jpg

क्या वेस्‍टइंडीज के बाद अब इंग्‍लैंड भी नहीं खेलेगी चैंपियंस ट्रॉफी, आईसीसी के इस नियम से सहमे अंग्रेज।

भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में लीग चरण के अंत के बाद शीर्ष सात टीमें पाकिस्तान में होने वाली आठ टीमों की आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाएंगी। पाकिस्तान को मेजबान होने के नाते टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश मिलेगा। आइसीसी के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का प्रोसेस सिस्टम आईसीसी बोर्ड ने 2021 में मंजूर किया था, जब 2024-31 के चक्र में टूर्नामेंट को दोबारा आठ टीमों का करने का निर्णय लिया गया था। इससे इंग्‍लैंड के साथ बांग्‍लादेश की टीम को बड़ा झटका लगा है। क्‍योंकि वर्ल्ड कप 2023 की प्‍वाइंट्स टेबल में बांग्‍लादेश जहां 9वें नंबर है तो वहीं इंग्‍लैंड 10वें पायदान पर है।


इंग्लैंड की टीम ने वर्ल्‍ड कप 2023 में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 5 में हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ एक मैच में ही जीत मिल सकी है। वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन इंग्‍लैंड इस समय प्‍वाइंट्स टेबल में 2 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर है। इस तरह ये पहली बार है, जब इंग्लिश टीम की चैंपियंस ट्रॉफी क्‍वालिफिकेशन खतरे में नजर आ रही है।

इंग्लैंड के पास अभी भी मौका!

इंग्लैंड के लिए इस वजह से परेशानी खड़ी हो गई है, क्योंकि वर्ल्ड कप की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वे और 10वें नंबर पर रहने वाली दो टीम को चैंपियंस ट्रॉफी का टिकट नहीं मिलेगा। अगर वह वर्ल्‍ड कप अपने शेष तीन मैच में से एक भी मुकाबला हारती है तो फिर वह संकट की स्थिति में आ जाएगी। वहीं, इंग्‍लैंड ने अगर आगामी तीनों मैच अच्छे रन रेट से जीतकर अपने अभियान को टॉप 7 में खत्‍म किया तभी वह क्‍वालीफाई कर पाएगी।

यह भी पढ़ें : पीसीबी चीफ ने लीक किए बाबर आजम के प्राइवेट मैसेज, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा घमासान

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार

बता दें कि वेस्‍टइंडीज और जिम्‍बाब्‍वे की टीम पहले ही वर्ल्‍ड कप के साथ चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हैं। वहीं, अगर इंग्‍लैंड भी अगर बाहर हुआ तो यह क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा, जब इतनी बड़ी टीम आईसीसी का ये बड़ा इंवेंट नहीं खेलेगी।

यह भी पढ़ें : भारत को सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट, जानें प्वाइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल