ये हैं 4 रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज-
भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने घुटने टेकते नजर आए। पहली पारी में भारतीय टीम के 3 बल्लेबाज 0 रन पर आउट हुए और 2 बल्लेबाज 1 -1 रन बनाकर, इसके बाद मैच की दूसरी पारी में 4 भारतीय बल्लेबाज 0 रन बनाकर आउट हुए वहीं 1 बल्लेबाज ने 2 रन बनाए। यानी दो पारियों को मिलाकर 10 बल्लेबाज केवल 4 रन ही बना सके। आखिर किन बल्लेबाजों ने 0 रन बनाए- मुरली विजय ने दोनों पारियों में 0-0 रन बनाए, कुलदीप का भी यही हाल रहा, दिनेश कार्तिक ने एक पारी में 0 और एक पारी में 1 रन बनाया, इशांत ने पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में 2 रन बनाए और दूसरी पारी में मुहम्मद शमी ने 0 रन बनाए। इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा ने पहली पारी में 1 रन बनाया था।