2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND VS AFG: पत्नी विवाद के बाद पहली बार दिनेश और मुरली दिखें टीम इंडिया में

पत्नी विवाद के बाद पहली बार दिनेश और मुरली दिखें टीम इंडिया में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Jun 2018, 8:50 PM IST

DINESH AND MURLI WITH NIKITA

IND VS AFG: पत्नी विवाद के बाद पहली बार दिनेश और मुरली दिखें टीम इंडिया में

नई दिल्ली। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ एतिहासिक एकमात्र टेस्ट कई मायनों में रोचक है। इस एकलौते टेस्ट मैच के दौरान कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे साथ ही एक ऐसा वाकया हुआ जो अपनेआप में काफी रोचक है। यह मैच विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और मुरली विजय के लिए भी अहम है। दिनेश कार्तिक को पूरे 8 साल बाद टेस्ट टीम में जगह मिली है,तो मुरली को पिछले आईपीएल में बस एक मैच में खेलने का मौक़ा मिला था और क्रिकेट की पिच पर वो काफी लम्बे समय के बाद देखे गए हैं । भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय भारत की तरफ से इस टेस्ट मैच में एक-साथ खेलते नजर आए।

पहली बार दोनों साथ में एक ही टीम में खेलेंगे
अपनी निजी जिंदगी में इन दोनों का एक-दूसरे के साथ जैसे रिश्ते हैं शायद वो भी एक वजह थी दोनों के एक साथ न खेलने की, हालांकि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और दिनेश कार्तिक पहली बार एक साथ एक ही टीम में खेल रहे हैं। अब तक दोनों कभी भी प्लेइंग इलेवन में साथ नहीं खेले हैं। दोनों के जिस तरह के रिश्ते रहें हैं उसे देखते हुए उनका एक साथ प्लेइंग इलेवन में होना काफी अहम है । आपको बता दें इससे पहले अफ्रीका दौरे में दोनों एक साथ टीम में तो थे, लेकिन तब प्लेइंग इलेवन में कार्तिक को जगह नहीं मिली थी।

दोनों के बीच आई एक लड़की
आपको बता दें दिनेश कार्तिक और मुरली विजय तमिलनाडु से आते हैं। दोनों अच्छे दोस्त रह चुके हैं, और दोनों ही रणजी टीम में तमिलनाडु की ओर से एक साथ खेलते थे । वर्ष 2012 में कार्तिक की पहली पत्नी नितिका का अफेयर मुरली विजय के साथ हो शुरू हो गया। इसके बाद कार्तिक ने निकिता को तलाक दे दिया और फिर उसी साल मुरली और निकिता ने शादी कर ली। इस घटना से दोनों की दोस्ती गहरी दुश्मनी में बदल गई। हालांकि इन्होंने कभी भी खुले मंच पर इस विषय पर कुछ नहीं बोला। अब मुरली अपनी पत्नी निकिता के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं साथ ही कार्तिक ने भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली।

कार्तिक 2010 के बाद कर रहे हैं टेस्ट में वापसी
कार्तिक ने 2004 में भारतीय टीम में डेब्यु किया था, फिर भी उन्होंने ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले। उन्होंने अब तक मात्र 27 टेस्ट मैच खेले हैं। आखिरी टेस्ट 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। मुरली विजय ने 2008 में टेस्ट डेब्यू किया था और वह अब तक 57 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। कार्तिक 2008 से सिर्फ 4 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं । हालांकि इस दौरान वह और मुरली विजय कभी भी प्लेइंग इलेवन में साथ नहीं रहे। दिनेश कार्तिक ने इस टेस्ट मैच में वापसी से पहले भारत के लिए 23 टेस्ट मैच खेले थे लेकिन इस दौरान उनका कभी भी विजय से आमना-सामना नहीं हुआ। वहीं मुरली विजय ने भी इस टेस्ट से पहले खेले 56 टेस्ट मैचों में कार्तिक से दूर ही रहे।