30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहली बार मना पाकिस्तान में भारत की जीत का जश्न

भारत की जीत का रैंकिंग में असली फायदा तो पाकिस्तान की टीम को हुआ है। आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में पाकिस्तान शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 2 Nov 2017, 2:00 PM IST

pakistan

नई दिल्ली । दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारतीय टीम ने जीत के साथ आशीष नेहरा को तो शानदार विदाई दी साथ ही न्यूजीलैंड पर टी20 फॉर्मेट में पहली जीत भी दर्ज की। इस जीत के साथ करने के साथ ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसकी नंबर वन की कुर्सी से भी उतार दिया है। सीरीज का पहला मैच भारत ने 53 रन से जीत लिया। इस जीत का जश्न भारत से ज्यादा पाकिस्तान में मनाया गए। जी हां इस जीत से टीम इंडिया भले ही 3 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है, लेकिन उसे रैंकिंग में कोई फायदा नहीं हुआ। भारत की जीत का रैंकिंग में असली फायदा तो पाकिस्तान की टीम को हुआ है। आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में पाकिस्तान शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा कर भी नहीं होगा कोई फायदा
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ एक तरफ़ा प्रदर्शन करते हुए 3-0 से टी20 सीरीज जीती थी। इस सीरीज के बाद पाकिस्तान नंबर-2 रैंकिंग पर आ गए था। लेकिन बुधवार को न्यूजीलैंड के बुरी तरह हरने के बाद वह नंबर-1 हो गए हैं। हालाकि आधिकारिक रैंकिंग सीरीज के बाद जारी की जाएगी। बता दे यहां तक कि भारत यदि न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा कर क्लीन स्वीप भी कर देता है तो भी पाकिस्तान की टीम नंबर वन ही रहेगी, जबकि टीम इंडिया की रैंकिंग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारत अभी 112 अंको के साथ 5वी रैंक पर है। नंबर-1 रैंक प्राप्त करने के लिए काम से काम भारत को लगातार 5 टी20 मैच जीतने होंगे, मतलब न्यूजीलैंड को तो 3-0 से हराना ही होगा साथ ही साथ श्रीलंका से दिसंबर में होने वाली टी20 सीरीज को भी जीतना होगा। आखरी बार भारत माई 2016 में नंबर वन रैंक पर आया था। भारतीय टीम दिसंबर में श्रीलंका से 3 टेस्ट 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी।