एशिया कप 2025 की मेजबानी का अधिकार भारत के पास है। लेकिन, पाकिस्तान से तनावपूर्ण रिश्तों के चलते टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। भारत की मेजबानी में एशिया कप का आयोजन दुबई, अबू धाबी और शारजाह में होने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, यूएई, अफगानिस्तान, श्रीलंका, हांगकांग और ओमान हिस्सा ले रहे हैं। भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन। भारतीय टीम ने 2023 में वनडे फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में कोलंबो में श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।