साथी खिलाड़ियों की भूमिका अहम -
इस पर गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि एक इंसान से कोई बदलाव नहीं आता। एक कप्तान के तौर पर मैं टीम को अच्छे प्रदर्शन की ओर ले जा सकता हूं, लेकिन जीत के लिए टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रदर्शन करना होगा। मेरा मानना कि जितनी अच्छी टीम होगी, उतना बेहतर कप्तान होगा। गंभीर ने कहा कि टीम के हर खिलाड़ी के प्रदर्शन के लिए एक कप्तान सही परिस्थिति का निर्माण कर सकता है। जहां, तक उम्मीदों की बात है तो हर टीम से उम्मीदे हैं। कोलकाता का कप्तान बनने पर भी सबकी उम्मीदें यहीं होतीं।