22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 शतक, तीन 40+ स्कोर, 24 छक्के, 55 चौके, जानें NZvENG के बीच हुए इस मैच का हाल

ओवल में हुए इस मैच को कीवी टीम 5 विकेट के अंतर से जीत गई। अब सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 10 मार्च को खेला जाएगा।   

2 min read
Google source verification
ross taylor

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दौरे पर गई इंग्लैंड की टीम को जारी वनडे सीरीज में एक और शिकस्त खानी पड़ी। ओवल के मैदान पर खेला गया यह मैच बल्लेबाजों के लिए ऐशगाह जबकि गेंदबाजों के लिए क्रबगाह साबित हुआ। मैच में कुल तीन शतक और एक अर्धशतक बने। साथ ही दो बल्लेबाजों ने 40 प्लस स्कोर की पारी भी खेली। रॉस टेलर के नाबाद 181 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इस मैच को तीन गेंद शेष रहते पांच विकेट के अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ ही सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गया है। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 10 मार्च को खेला जाएगा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम -
मैच का टॉस कीवी कप्तान केन विलियमसन ने जीता। जिसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत धमाकेदार रही। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और जॉन बेयस्टो ने पहले विकेट के लिए पहले दस ओवर में 70 से ज्यादा रन बनाए। कीवी टीम को पहली सफलता ईश सोढ़ी ने 11 ओवर में दिलाई। जेसन रॉय 41 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए।

जो रूट और बेयस्टो का शतक -
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जो रूट ने बेयस्टो का शानदार साथ निभाया। इस दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 190 रनों की साझेदारी हुई। इस बीच जॉन बेयस्टो ने अपना शतक पूरा किया। मुनरो ने 38 ओवर में बेयस्टो (138) को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद अंग्रेज टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम ने 46 रनों के अंदर अपने सात महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। इसी बीच जो रूट ने भी अपना शतक पूरा किया।

अंत में टॉम की तेज बल्लेबाजी -
पारी के आखिरी ओवर में इंग्लिस गेंदबाज टॉम कुरान ने 10 गेंदों पर 22 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। जिसके दम पर इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान 335 रनों का स्कोर बनाने में सफल हई। कीवी टीम की ओर से भारतीय मूल के गेंदबाज ईश सोढ़ी ने चार बल्लेबाजों को आउट करने में कामयाबी हासिल की।

बेहद खराब रही कीवी टीम की शुरुआत -
336 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजी बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद रॉस टेलर और कप्तान विलियमसन ने मिल कर टीम को संकट से उबारा। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। कप्तान विलियमसन (45) रन बना कर बेन स्टोक्स के शिकर बने।

रॉस टेलर की मैराथन पारी-
दूसरे छोड़ पर टेलर की बल्लेबाजी जारी रही। टेलर ने विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लेथम (71) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद भी टेलर के बल्लों से लगातार रन निकलते रहे। टेलर ने 147 गेंदों में 17 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 181 रनों की मैराथन पारी खेल कर टीम को जीत दिला दी। इस पारी के साथ टेलर ने न्यूजीलैंड की ओर से एक मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने के मार्टिन गुप्टिल के एकछत्र राज को तोड़ दिया।