29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतम गंभीर ने ढूंढा इंग्लैंड की हार का सबसे बड़ा कारण, इस दिग्गज ने डुबो दी पूरी टीम

गौतम गंभीर ने इंग्लैंड टीम की वर्ल्ड कप 2023 लगातार हार का सबसे बड़ा कारण ढूंढ लिया है। उन्होंने कहा कि दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने पूरी टीम को डुबो दिया है। रूट को एंकर की भूमिका निभानी चाहिए थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 30 Oct 2023, 2:55 PM IST

gautam-gambhir.jpg

गौतम गंभीर ने ढूंढा इंग्लैंड की हार का सबसे बड़ा कारण, बोले- इस दिग्गज ने डुबो दी पूरी टीम।

गौतम गंभीर ने बताया है कि इंग्लैंड की पूरी टीम को एक बल्लेबाज की खराब फॉर्म के कारण लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक 6 में से 5 मुकाबले हार चुकी है। इसी कारण वह मौजूदा समय में डिफेंडिंग चैंपियन वर्ल्‍ड कप की प्‍वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है और अब उस पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। गौतम गंभीर ने वर्ल्‍ड कप में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के अब तक के प्रदर्शन के लिए उसके स्टार बल्लेबाज जो रूट को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि रूट को एंकर की भूमिका में होना चाहिए था।


गौतम गंभीर ने कहा कि जब भी जो रूट फेल हुए तभी इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ाई है। गौतम गंभीर ने दावा किया कि इंग्लिश बल्लेबाजी लाइनअप उनके इर्द-गिर्द ही घूमता है। गौतम गंभीर का ये बयान जब इंग्लैंड को 5वीं हार वर्ल्ड कप में मेजबान भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सिर्फ 229 रन ही बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड का दमदार बल्‍लेबाज क्रम 129 रन पर ही ढेर हो गया।

रूट की फॉर्म इंग्‍लैंड के बैटिंग लाइनअप के लिए नुकसानदेह

गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि आप इंग्लैंड का बल्‍लेबाजी क्रम देखेंगे तो पाएंगे कि जो रूट के अलावा सभी खिलाड़ी आक्रामक खेल पसंद करते हैं। ये जो रूट की फॉर्म है, जो इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजी लाइनअप के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदेह रहा है, क्योंकि पूरा बैटिंग लाइनअप उनके इर्द-गिर्द ही घूमता है। गंभीर ने कहा कि रूट को एंकर की भूमिका में होना चाहिए था, ताकि अन्य बल्‍लेबाज अपना गेम खेल पाते।

यह भी पढ़ें :पीसीबी चीफ ने लीक किए बाबर आजम के प्राइवेट मैसेज, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा घमासान

रूट के फेल होने पर हर कोई बेनकाब हुआ

उन्‍होंने कहा कि वह विकेट पर एक छोर संभालते हुए बल्लेबाजी कर सकते थे और अन्‍य खिलाड़ी अपना गेम खेल सकते थे। जब भी रूट फेल हुए तो हर कोई बेनकाब हो गया। बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सीमिंग और स्विंग होती गेंदों को खेलने की क्षमता नहीं रखते हैं। रूट ने वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्‍छी की थी, लेकिन उसके बाद कुछ खास नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें : क्या वेस्‍टइंडीज के बाद अब इंग्‍लैंड भी नहीं खेलेगी चैंपियंस ट्रॉफी