29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट कोहली के शतक के बाद भारतीय दिग्गज गौतम गंभीर की चौंकाने वाली बात, कहा- इतना टाइम किसी को नहीं मिलता

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में अपने टी20 करियर का पहला शतक लगाया है। तीन साल बाद उनके बल्ले से शतक लगा। इस चीज का इंतजार सभी कर रहे थे। खैर विराट के इस शतक पर पूर्व क्रिकेटर ने अब चौंकाने वाला बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 10 Sep 2022, 5:10 PM IST

कोहली को लेकर बयान

कोहली को लेकर बयान

एशिया कप 2022 से टीम इंडिया बाहर हो चुकी है। एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। खैर अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया था। उन्होंने नाबाद 122 रनों की पारी खेली। ये ऐतिहासिक पारी रही थी। विराट कोहली के बल्ले से तीन साल बाद इंटरनेशनल शतक निकला और इसका इंतजार पूरी दुनिया कर रही है। भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अब विराट कोहली के शतक को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली को जितना समय मिला उतना किसी को नहीं मिलता है। गंभीर ने कुछ खिलाड़ियों के उदाहरण भी दिए जिन्हें खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था।

विराट कोहली को लेकर बयान

गौतम गंभीर ने कहा, विराट को तीन साल मिले और इससे पहले इतने मौके किसी को हीं मिले। आपको पता है कि तीन साल बहुत लंबा समय होता है। तीन महीने नहीं है। मैं आलोचना नहीं कर रहा हूं लेकिन ये विराट ने कमाया है। इससे पहले विराट कई रन बना चुके हैं। अगर कोई युवा बल्लेबाज तीन साल तक शतक नहीं बनाता तो वो टिक नहीं पाता।

उन्होंने आगे कहा, विराट कोहली को शतक लगाना ही था। उन्होंने सही समय पर वापसी की है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये बहुत अच्छा हुआ। फिर भी ईमानदारी से कहूं तो कोई भी तीन साल तक बिना शतक बनाए टिक पाता। आप अश्विन, रहाणे, रोहित, केएल राहुल को ले लो, ये सभी बाहर हुए है। मुझे तो ऐसा कोई खिलाड़ी याद नहीं है जो बिना शतक के तीन साल तक टीम में रह पाया हो।

यह भी पढ़ें- एशिया कप 2022 के 3 फ्लॉप खिलाड़ी जिन्हें रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप में नहीं देंगे जगह



टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द होगा टीम का चयन

एशिया कप में भारतीय टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सिर्फ एक ही पॉजिटिव चीज यहां देखने को मिली और वो है विराट कोहली की फॉर्म में वापसी। विराट ने सही समय पर वापसी की है। टीम इंडिया को इस महीने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इसके बाद अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भी होगा। इस पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अभी तक टीम का चयन नहीं किया गया है। रवींद्र जडेजा इंजरी के कारण बाहर हो गए है। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल का अभी फिटनेस टेस्ट होना है। इस हफ्ते दोनों खिलाड़ियों का क्लियर हो जाएगा कि टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहेंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर भड़के केएल राहुल