वाशिंगटन : भारतीय क्रिकेट टीम ( Team India ) के पूर्व कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक सुनील गावस्कर ( Sunil Gavaskar ) इन दिनों ऐसे मुहिम पर हैं, जिसे जानकर आप भी कह उठेंगे वाह। वह बतौर साझीदार ‘हर्ट टू हर्ट फाउंडेशन’ के साथ भारत के वंचित वर्ग के 600 से अधिक बच्चों के दिल के ऑपरेशन में सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अमरीका के विभिन्न शहरों का दौरा कर धन जुटाया।