6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल जगत में मजाक बन गया है ऑस्ट्रेलिया : गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज ने गेंद से छेड़खानी मामले को ऑस्ट्रेलिआई क्रिकेट के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

2 min read
Google source verification

image

Prabhanshu Ranjan

Mar 25, 2018

Adam Gilchrist

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई टीम के गेंद से छेड़खानी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि इस घटना ने विश्व क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का मजाक बना दिया है। उन्होंने साथ ही स्टीवन स्मिथ के कप्तान बने रहने पर भी संदेह जाहिर किया है।


बैंक्रॉफ्ट ने टीम निर्णय पर की थी गेंद से छेड़छाड़
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने पीले टेप के माध्यम से गेंद से छेड़छाड़ की थी। इस बात को बाद में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने माना और कहा कि यह टीम की योजना थी। बैंक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़खानी करते कैमरे ने कैद कर लिया था और इसको बाद में मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया।


कप्तान स्मिथ और उपकप्तान वार्नर को CA ने हटाया
इस हरकत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्मिथ और डेविड वार्नर को तीसरे टेस्ट मैच के बाकी के बचे दो दिनों के लिए कप्तान और उप-कप्तान के पद से हटा दिया था। स्मिथ के स्थान पर टिम पेन टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने भी मामले में दखल देकर स्मिथ को कप्तानी से हटाए जाने की मांग की थी।


क्या कहा गिलक्रिस्ट ने
गिलक्रिस्ट ने कहा कि "मैं इस घटना से हैरान हूं। मैं ज्यादा नहीं कह रहा हूं, लेकिन मैं इसे लेकर काफी भावुक हूं।" गिलक्रिस्ट ने आगे कहा, "ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और इसकी अखंडता विश्व क्रिकेट में इस समय हंसी का विषय बनी हुई है। यह साफ तौर से खेल के नियमों का उल्लंघन है और हमारी राष्ट्रीय टीम के कप्तान और टीम ने इस बात को माना है कि उन्होंने यह जान बूझकर किया।" गिलक्रिस्ट ने स्मिथ की कप्तानी को लेकर कहा, "मैं इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि वह कप्तान बने रहेंगे। जब आप इस तरह की बात को मान लेते हैं तो इस पद पर बने रहना मुश्किल होता है। हमें देखना होगा कि उन्हें कप्तानी से हटने के लिए कहा जाता है या वह खुद हट जाते हैं।"