गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ओवर में ही कप्तान शुभमन गिल को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। गिल केवल 2 रन ही बना सके। हालांकि, इसके बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर के बीच बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली। बटलर ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को रफ्तार दी, लेकिन 10वें ओवर में वे आउट हो गए। उस समय गुजरात का स्कोर 94 रन था। एक छोर पर टिके साई सुदर्शन ने 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई आकर्षक शॉट्स लगाए। शाहरुख खान ने 36 रन बनाए, जबकि अंत में राहुल तेवतिया की छोटी मगर उपयोगी पारी ने टीम के स्कोर को 217 तक पहुंचा दिया।