30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्थ डे स्पेशल: वो पारियां जिसने इस क्रिकेटर को बना दिया वेरी वेरी स्पेशल

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाजा वीवीएस लक्ष्मण आज अपना 44वां बर्थ डे मना रहे है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 1 Nov 2017, 12:08 PM IST

vvs laxman

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाजा वीवीएस लक्ष्मण आज अपना 44वां बर्थ डे मना रहे है। लंबे समय तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी के धुरी रहे लक्ष्मण ने अपने करियर कई यादगार पारियां खेली है। अपने करियर में लक्ष्मण ने कुल 134 टेस्ट और 86 एकदिवसीय मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में लक्ष्मण ने 8781 रन बनाए। जबकि वन डे में लक्ष्मण 2338 रन बनाए। अपने करियर में लक्ष्मण ने 17 टेस्ट और 6 वनडे शतक लगाए। लक्ष्मण ने कई ऐसी पारियां भी खेली। लक्ष्मण के बर्थ डे पर पढ़े उनकी पांच यादगार पारियों के बारे में...

साल 2001: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रन
यह लक्ष्मण की सबसे यादगार पारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए। जवाब में भारत की पहली पारी में 171 रनों पर सिमट गई। फॉलोआन के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दूसरी पारी में भी ठीक नहीं थी। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे वीवीएस लक्ष्मण ने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर वो मैराथन खेली, जिसके दम पर भारत ने मैच में वापसी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर दूसरी पारी में 376 रनों की साझेदारी की। भारत ने दूसरी पारी 7 विकेट पर 657 रन पर घोषित की। लक्ष्मण ने इस मैच में 281 रनों की पारी खेली। जो लंबे समय तक टेस्ट में भारतीय खिलाड़ी सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर था।

साल 2004: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 178 रन
सिडनी के मैदान पर खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच को सचिन तेंदुलकर की शानदार पारी के लिए याद किया जाता है। इस मैच में सचिन ने ऑफ-साइड पर बिना बाउंड्री लगाए नाबाद 241 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे छोर पर वीवीएस लक्ष्मण ने सचिन का साथ दिया था। उस मैच में वीवीएस लक्ष्मण ने 178 रन भी बनाए थे। भारतीय टीम के दो बेहतरीन बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 353 रन बनाए और पारी को विशाल स्कोर 705 रन तक पहुंचाया।

साल 2000: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 167 रन
लक्ष्मण 1996 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू कर चुके थे, लेकिन 2000 में सिडनी के ग्राउंड पर उनकी 167 रनों की पारी ने क्रिकेट की दुनिया में उन्हें नई पहचान दिलाई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम पहले दो टेस्ट हार चुकी थी। तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में भारत को 150 रन पर ऑलआउट कर दिया था और बल्लेबाजी करने के बाद अपनी पहली पारी 552/5 पर घोषित की थी। दूसरी पारी में ओपनिंग करने पहुंचे लक्ष्मण ने ग्लेन मैकग्रा, ब्रेट ली और शेन वॉर्न जैसे दिग्गजों की जमकर धुनाई की। हालांकि भारत ये मैच हार गया लेकिन लक्ष्मण की बल्लेबाजी की ऑस्ट्रेलियाई कप्‍तान स्टीव वॉ ने भी खूब तारिफ की थी।


साल 2003: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 148 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्मण का बल्ला हमेशा रन उगलता था। जिस टीम के खिलाफ बड़े से बड़ा बल्लेबाज घुटने टेक देता था, उस टीम के खिलाफ लक्ष्मण हमेशा रन बनाते थे। उसी तरह एडिलेड में खेले गए इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के 556 रनों के जवाब में भारत ने 85 रन पर चार विकेट खो दिए थे और टीम संकट में आ चुकी थी, लेकिन 5वें विकेट के लिए राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर लक्ष्मण ने 303 रन जोड़े और भारत को 523 के स्कोर पर पहुंचा दिया। दूसरी पारी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 196 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम को 233 रनों का लक्ष्य मिला जो भारत ने आसानी से हासिल कर लिया। काफी लंबे अरसे बाद भारत को विदेश में टेस्ट जीत मिली और सौरव गांगुली की कप्‍तानी में टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 से बढ़त भी हासिल की।

साल 2004: पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन
अक्सर टेस्ट में धमाल मचाने वाले वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2004 में भारत के सबसे बड़े चिर-प्रतिद्धंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ जमकर हल्ला बोला था। लक्ष्मण ने दिखाया था कि मौका मिलने पर वह वनडे में भी उतने ही असरदार हैं जितने टेस्ट मैचों में। 2004 में भारत लंबे समय बाद पाकिस्तान के दौरे पर गया था। पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती चारों मैचों में दोनों टीमें 300 के आंकड़े को आसानी से पार कर रही थी। लाहौर में खेली गई सीरीज के आखिरी और पांचवें मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई। ऐसे समय में लक्ष्मण ने 107 रनों की पारी खेलकर जैसे-तैसे टीम का स्कोर 293 तक पहुंचाया। भारत ने इस मैच को 40 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-2 से फतह हासिल की। साथ ही लक्ष्मण की वनडे मैच में शतकीय पारी यादगार बन गई।