3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सचिन-धोनी के बाद इस दिग्गज के घर पहुंचे जबरा फैन सुधीर, साथ में ले गए खास तोहफा

सचिन तेंदुलकर के जबरदस्त फैन सुधीर कुछ दिनों पहले एमएस धोनी के घर लंच पर गए थे, कल उन्होंने एक और भारतीय दिग्गज के साथ ब्रेकफास्ट का मजा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 5 Jun 2018, 1:20 PM IST

SUDHIR GAUTAM

सचिन-धोनी के बाद इस दिग्गज के घर पहुंचे जबरा फैन सुधीर, साथ में ले गए खास तोहफा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के खत्म होने के बाद भारतीय टीम का पहला मैच 14 जून को होना है, ऐसे में भारतीय टीम के प्रशंसक सुधीर कुमार गौतम खिलाड़ियों से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। यह वही सुधीर हैं जो भारतीय टीम के मैच के दौरान अपने शरीर पर तिरंगे का रंग पुतवाएं दिखते हैं और उनके शरीर पर सचिन तेंदुलकर का नाम और जर्सी नंबर भी लिखा होता है। सुधीर अभी हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे थे, जहां धोनी ने उन्हें खाने पर आमंत्रित किया था। अब वह एक भारतीय दिग्गज के घर खास उपहार लेकर पहुंचे हैं।


सचिन-धोनी के बाद इस दिग्गज के घर पहुंचे
सुधीर 24 मई को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर पहुंचे थे। इस दिन सचिन की शादी की सालगिरह भी थी। इसके बाद सुधीर 1 जून को महेंद्र सिंह धोने के फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां उन्होने धोनी की फैमिली के साथ खाना खाया था। वह 4 जून को भारतीय ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह के घर पहुंचे और उन्होंने वहां हरभजन की फैमिली के साथ ब्रेकफास्ट किया।

दिया यह अनमोल गिफ्ट
सुधीर इन तीनों ही क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए लीची लेकर पहुंचे थे। वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं, जहां की लीची बहुत मशहूर मानी जाती है। सुधीर के लिए हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि "यह आदमी, सुधीर, किसी भी साल लीची लाना नहीं भूलता है। तुम्हारा बहुत धन्यवाद लेकिन इससे भी ज्यादा इस बात का शुक्रिया कि तुम भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे वफादार फैन हो...गॉड ब्लेस।"

हरभजन का क्रिकेटिंग सफर
हरभजन सिंह इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलते नजर आए थे। हरभजन का इस सत्र में प्रदर्शन औसत रहा था। उनको टीम ने फाइनल मैच में नहीं खिलाया था। हरभजन सिंह का मुंबई इंडियंस के अलावा यह किसी और टीम के लिए पहला सत्र था। हरभजन मुंबई के लिए लगातार 9 आईपीएल सीजन में खेले थे। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में हरभजन का शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने टेस्ट में 417 विकेट लिए हैं, वनडे में उनके नाम 269 विकेट रहे हैं। उनका आईपीएल प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा है, वह आईपीएल में 149 मैचों में 134 विकेट ले चुके हैं।