3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या कभी टूट पाएगा 21 साल पुराना गांगुली का ये रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड नहीं है जिसे विश्व का कोई भी खिलाड़ी पिछले 21 साल से नहीं तोड़ा पाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 4 Jun 2018, 12:27 PM IST

ganguly

क्या कभी टूट पाएगा 21 साल पुराना गांगुली का ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने वैसे तो विश्व क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे विश्व का कोई भी खिलाड़ी पिछले 21 साल से नहीं तोड़ा पाया है। गांगुली के इस रिकॉर्ड को तोड़ना तो दूर इतने सालों में कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड की बराबरी भी नहीं कर पाया है। आइए जानते गांगुली के इस रिकॉर्ड के बारे में।

पाकिस्तान के खिलाफ किया था ये कारनामा
गांगुली के नाम लगातार चार बार ‘मैन आॅफ द मैच’अवाॅर्ड हासिल करने का रिकॉर्ड है। साल 1997 में टोरेंटो में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में दादा को लगातार चार बार ‘मैन आॅफ द मैच’ चुना गया था। गांगुली का ये रिकॉर्ड आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। गांगुली के बाद भारत के दिग्गज मोहिंदर अमरनाथ को तीन बार लगातार मैन आॅफ द मैच अवार्ड मिल चुका है। अमरनाथ को 1983 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन मैचों में ‘मैन ऑफ द मैच’ अवार्ड मिला था।

इस मैच में किया था आलराउंड प्रदर्शन
इस सीरीज में गांगुली ने शानदार गेंदबाजी की थी। एक मैच में दादा ने पाकिस्तान टीम को अपनी गेंदबाजी से खूब परेशान किया था। उस मैच में उन्होंने 9 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट झटकते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को 116 पर समेट दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने उस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 रन भी ठोके थे और टीम को एक आसान जीत दिलाई थी। इतना ही नहीं इसी सीरीज के एक मैच में भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 182 रन ही बना पाया था। पाकिस्तान इस लक्ष्य को आसानी से पा सकता था। लेकिन गांगुली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में मत्र 16 रन देते हुए 5 विकेट झटके और पाकिस्तान से ये मैच छीन लिया। इतना ही नहीं गांगुली ने इस मैच में तीन मैडन ओवर भी डाले।