31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पांड्या आगामी टी20 सीरीज से करेंगे वापसी और IPL 2024 भी खेलेंगे, अब सामने आई ये रिपोर्ट

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के अनफिट होने और अफगानिस्‍तान के खिलाफ आगामी टी20 के साथ आईपीएल 2024 से बाहर होने को लेकर आ रही खबरें अफवाह साबित हुई है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और नियमित अभ्‍यास भी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Dec 2023, 11:06 AM IST

hardik_pandya.jpg

Hardik Pandya Injury Update: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के रोड मैप पर काम कर रही टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे। उससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भी चो‍टिल हो गए थे। सूर्या की चोट पर आए अपडेट के मुताबिक उन्‍हें फिट होने में करीब छह हफ्ते का समय लगेगा। वहीं, शनिवार को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के अनफिट होने और अफगानिस्‍तान के खिलाफ आगामी टी20 के साथ आईपीएल 2024 से बाहर होने को लेकर आई खबरें अफवाह साबित हुई हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हैं और नियमित अभ्‍यास भी कर रहे हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से वापसी करने को तैयार हैं।


दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह बीच वर्ल्‍ड कप टीम से बाहर हो गए और फिर ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम से बाहर रहे। जिसके बाद उनके अफगानिस्तान टी20 सीरीज से भी बाहर होने के कयास लगाए जाने लगे। इस बीच अब टीओआई की रिपोर्ट आई है, जिसमें एक सूत्र के हवाले से हार्दिक पांड्या के पूरी तरह फिट होने और रोजाना अभ्‍यास की बात कही गई है।

‘IPL नहीं खेलेंगे, ये सिर्फ अफवाह’

सूत्र ने बताया है कि हार्दिक पांड्या टखने की चोट से अब पूरी तरह से उबर चुके हैं और रोजाना अभ्‍यास भी कर रहे हैं। उनके अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 सीरीज और आईपीएल 2024 से बाहर होने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। आईपीएल 2024 में अभी भी करीब 4 महीने शेष हैं। इस मूमेंट पर ये सिर्फ अटकलें हैं।

यह भी पढ़ें : वकार यूनुस ने शाहीन अफरीदी समेत पाकिस्तानी पेसरों पर उठाए गंभीर सवाल

...तो हार्दिक पांड्या ही करेंगे कप्‍तानी

बता दें कि आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पूर्व मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को सबसे बड़ी ट्रेड डील के माध्‍यम से गुजरात टाइटंस से खरीदा था। उसके बाद आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान बनाने की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें : कोहली के लंदन जाने पर बड़ा खुलासा, फैमिली इमरजेंसी की वजह से नहीं छोड़ा टीम का साथ