1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुनील गावस्कर ने बताया रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद हार्दिक पांड्या बनेंगे अगले कप्तान

T20 World Cup 2022 : पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि इस मेगा इंवेट के बाद कई खिलाड़ी रिटायर होने वाले हैं। गावस्कर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो कि भविष्य में रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद भारतीय टीम का अगला कप्तान होगा। क्योंकि भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप हार चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Nov 2022, 10:08 AM IST

hardik-pandya-will-definitely-take-over-as-captain-in-future-claims-sunil-gavaskar.jpg

t20 world cup 2022 : टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों का बचाव करते हुए अजीबोगरीब बयान देते हुए जहां बिग बैश लीग को भारत की हार का जिम्मेदार बताया है। वहीं, महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का दावा है कि इस मेगा इवेंट के बाद कई खिलाड़ी रिटायर होने वाले हैं। इसके साथ ही सुनील गावस्कर ने ये भी बताया है कि भविष्य में टीम इंडिया का कप्तान कौन होने वाला है।

बता दें कि जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है। जिसके बाद से टीम के खिलाड़ियों के साथ चयन समिति पर भी सवाल उठ रहे हैं। भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि कप्तान के रूप में पहले ही प्रयास में आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने हार्दिक को टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में चिह्नित किया होगा।

'35 साल के आसपास वाले खिलाड़ी करें पुनर्विचार'

उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या निश्चित रूप से भविष्य में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे तो कुछ खिलाड़ी रिटायर होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में 35 साल की उम्र के आसपास वाले कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें अब भारतीय टी20 टीम में अपनी पोजिशन को लेकर पुनर्विचार करना चाहिए।

यह भी पढ़े - कोच द्रविड़ ने वर्ल्ड कप से बाहर होने पर दिया अजीब बयान

अभी तक अच्छे कप्तान साबित हुए हार्दिक पांड्या

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, हार्दिक ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की संभाली थी। उन्होंने 15 मैच में 44.27 की एवरेल से चार अर्धशतक के साथ 487 रन बनाए थे। इसके साथ ही आठ विकेट भी झटके थे। हार्दिक पांड्या ने जून में हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में उपकप्तानी की थी। वह आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दो मैचों में टीम इंडिया के कप्तान भी थे। उनकी कप्तानी में भारत 2-0 से जीता था।

यह भी पढ़े - पूर्व पीएम इमरान खान ने कराई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती