29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी-विराट और रोहित जैसे दिग्गजों को पछाड़कर हरमनप्रीत बनीं भारत की नंबर 1 कप्तान

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ को रोककर एतिहासिक जीत दर्ज की है। सुपर ओवर तक खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया 4 रन से जीती है। पहली बार सुपर ओवर खेल रही भारतीय महिला टीम ने सर्वाधिक 20 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Dec 2022, 12:51 PM IST

harmanpreet-kaur-became-first-captain-to-win-50-t20-matches-as-captain-left-ms-dhoni-and-rohit-sharma-behind.jpg

धोनी-विराट और रोहित जैसे दिग्गजों पछाड़कर हरमनप्रीत बनीं भारत की नंबर 1 कप्तान।

INDW vs AUSW : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच एतिहासिक जीत दर्ज की है। सुपर ओवर तक खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया 4 रन से जीती है। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय महिला बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, हालांकि 20 ओवर में वह भी 5 विकेट खोकर 187 रन ही बना सकीं। मैच टाई हुआ तो सुपर ओवर में भारत ने जीत हासिल की। सुपर ओवर में भारतीय महिला टीम ने जहां सर्वाधिक 20 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है तो इस जीत के साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

बता दें कि इस हार से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 2022 में कोई टी20 मैच नहीं हारी थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल हुए 16 मुकाबलों के बाद पहली बार भारत के हाथों हार का स्वाद चखा है। वहीं, टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में यह 50वीं टी20 जीत थी। इस जीत के साथ हरमनप्रीत ने भारत के बड़े-बड़े कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। अब उनके बाद दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 42 टी20 मैच जीते हैं और तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिनकी कप्तानी में टीम 39 टी20 मैच जीत सकी है।

विराट कोहली चौथे स्थान पर

भारत को सर्वाधिक टी20 मैच जिताने वाले कप्तानों की सूची में चौथा नाम विराट कोहली का है, जिन्होंने देश को 32 मैच जिताए हैं। जबकि भारतीय महिला टीम की कप्तान रही मिताली राज की कप्तानी में भारत ने 17 टी20 मुकाबले जीते थे। मिताली राज इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। बता दें कि भारतीय महिला टीम को अभी सीरीज के 3 मैच और खेलने हैं, ऐसे में हरमनप्रीत के पास इस बढ़त को बड़ी करने का बड़ा मौका है।

यह भी पढ़े - तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार साथ नजर आए सानिया और शोएब, फैंस को दिया ये संदेश

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

भारतीय महिला टीम ने सुपर ओवर में 20 रन बनाए थे। इसके बाद आस्ट्रेलिया की महिला टीम 16 रन ही बना सकी। इस तरह भारत रोमांचकारी मैच 4 रन से जीत गया। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। महिला क्रिकेट में भारत का यह पहला सुपर ओवर तक पहुंचने वाला मैच था। इस मैच में भारत ने सर्वाधिक 20 रनों का रिकॉर्ड भी बनाया है।

यह भी पढ़े -संजू सैमसन को इस देश ने दिया खेलने का ऑफर, जवाब सुन आप भी कहेंगे... देशभक्त हो तो ऐसा