
तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार हंसते-खेलते साथ नजर आए सानिया और शोएब।
Sania Mirza and Shoaib Malik Relationship : टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक के चर्चे काफी दिनों से सुर्खियों में है। तलाक अफवाहों को खुद सानिया मिर्जा ने एक पोस्ट के माध्यम से हवा दी थी, जिसके बाद से माना जा रहा था कि दोनों का तलाक हो गया है। वहीं, शोएब मलिक का नाम एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस नाम से जोड़ा जाने लगा था। इन सबके बीच पहली बार सानिया और शोएब हंसते खेलते साथ नजर आए हैं। बता दें कि एक सेलिब्रिटी टॉक शो 'द मिर्जा मलिक शो' में दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं। इसे शो के प्रोमो लांचिंग पर सानिया मिर्जा और शोएब मलिक खुश दिखाई दिए हैं।
बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का टॉक शो 'द मिर्जा मलिक शो' उर्दूफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह एक म्यूजिकल सेलिब्रेटी टॉक शो हैं, जिसकी मेजबानी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक करेंगे। इस टॉक शो को स्पॉटिफाई प्रजेंट कर रहा है।
शो के प्रोमो को शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इसके साथ ही शोएब ने कैप्शन में लिखा कि स्पॉटिफाई प्रेजेंट्स द मिर्जा मलिक शो जल्द आ रहा है... उर्दूफ्लिक्स पर बने रहें। शो के प्रोमो में सानिया-शोएब पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज से बातचीत करते दिख रहे हैं।
यह भी पढ़े -टीम इंडिया से जुड़े ये चार खिलाड़ी, रोहित के साथ शमी-जडेजा बाहर
सानिया के पोस्ट से उड़ी तलाक की अफवाह
बता दें कि हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने एक भावुक कोट लिखा था, उसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में दरार पड़ने और तलाक की खबरें मीडिया की सुर्खियां बन गईं। कहा जा रहा था कि सानिया मिर्जा की जिंदगी परेशानियों से जूझ रही है। इसलिए उनका शोएब मलिक से तलाक हो गया है। इतना ही नहीं कुछ लीगल इश्यूज के कारण इसे छिपाने की बात भी कही जा रही थी।
यह भी पढ़े - क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर भावुक हुए विराट कोहली ने कही दिल छू लेने वाली ये बात
Published on:
12 Dec 2022, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.