29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN : टीम इंडिया से जुड़े ये चार खिलाड़ी, रोहित के साथ शमी-जडेजा बाहर

IND vs BAN Test Series : बांग्लादेश के खिलाफ शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा जहां बाएं अंगूठे में चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अब उनके स्थान पर केएल राहुल कप्तानी करेंगे। वहीं, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है। बीसीसीआई ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Dec 2022, 9:08 AM IST

ind-vs-ban-test-series-jaidev-unadkat-saurabh-kumar-abhimanyu-easwaran-navdeep-saini-in-team-india.jpg

टीम इंडिया से जुड़े ये चार खिलाड़ी, रोहित के साथ शमी-जडेजा बाहर।

IND vs BAN Test Series : बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा जहां बाएं अंगूठे में चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अब रोहित शर्मा के स्थान पर केएल राहुल बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर किया गया है। इनके स्थान पर नवदीप सैनी, जयदेव उनादकट, सौरभ कुमार और अभिन्यु ईश्वरन को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी साझा की है।

बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में नवदीप सैनी, अभिन्यु ईश्वरन, जयदेव उनादकट और सौरभ कुमार को शामिल किया है। बता दें कि ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन पिछले वर्ष इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट टीम में शामिल थे। अभिमन्यु दिसंबर 2013 में पदार्पण के बाद से टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजी के प्रबल दावेदारों हैं, लेकिन अभी तक डेब्यू नहीं कर सके हैं। माना जा रहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

12 साल उनादकट की टेस्ट टीम में वापसी

वहीं, 2010 में टेस्ट डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी टीम इंडिया में शामिल किया गया है। लंबे समय बाद उन्हें ये मौका घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते मिला है। इस तरह उनादकट ने 12 साल बाद मेहनत के बल पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। 31 वर्षीय उनादकट ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद से उन्हें टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिल सका।

यह भी पढ़े - विराट भैया मुझे टोकते रहना, नहीं तो मैं गेंद उड़ा दूंगा..., जानिए ईशान ने कोहली से क्यों कहा ऐसा

सौरभ और नवदीप को भी मिला गोल्डन चांस

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भी करीब 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। सैनी ने अंतिम टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2021 में खेला था। 30 वर्षीय नवदीप सैनी ने भारत के लिए अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनके चार विकेट हैं। वहीं, 29 वर्षीय सौरभ कुमार को तीसरी बार टीम इंडिया में चुना गया है। सौरभ को 2021-22 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर स्टैंडबाई टीम में शामिल किया गया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी उन्हें टेस्‍ट सीरीज के लिए चुना गया, लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिल सका है।

बदलाव के बाद कुछ ऐसी है टीम इंडिया स्क्वाड

केएल राहुल (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, ऋषभ पंत, सौरभ कुमार, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी और जयदेव उनादकट।

यह भी पढ़े - भारत ने सुपर ओवर में आस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास